Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अंकतालिका में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की तालाबंदी कर दी

मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में बीएससी प्रथम वर्ष (औद्योगिक रसायन) की अंकतालिका में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की तालाबंदी कर दी।

गत दो वर्ष से छात्र छात्राओं की बीएससी प्रथम वर्ष की अंकतालिका में गड़बड़ी आ रही है जिसमें औद्योगिक रसायन विषय में प्रयोगातमक अंको का योग नहीं किया गया था जब विद्यार्थियों ने इस समस्या से कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया गया तो छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह विश्वविद्यालय की समस्या है वहीं ठीक करेगा

जबकि विश्वविद्यालय कॉलेज प्रशासन की गलती बता रहा है। जिससे परेशान होकर पीड़ित छात्रों ने जिलाधिकारी को भी इस मामले से अवगत कराया लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

छात्रों की इस समस्या को लेकर कॉलेज का छात्रसंघ पहले भी इस समस्या को कॉलेज प्रशासन से मिला था जिसपर प्राचार्या ने जल्द से जल्द समस्या का निवारण कराने का आश्वासन दिया था परन्तु अभी तक कोई समाधान नही हुआ था।

जिसके बाद आज कालेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कॉलेज की तालाबंदी की और कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक कॉलेज प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं करता है

तब तक कॉलेज की तालाबंदी जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में छात्र संघ महामंत्री शुभम सैनी, छात्रसंघ सचिव अमन जैन और छात्रों में कपिल कुमार, कुणाल धीमान, सुजी बालियान, राजन, शाहनवाज, वैशाली आदि पदाधिकारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =