Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में आरबीआई का आदेश होते ही दो-दो हजार लेकर पहुंच गए बैंक

Muzaffarnagar  भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू की तो लोगों के बीच हलचल मच गई। दिनभर बैंकों में दो-दो हजार रुपये के नोट जमा कराने के लिए आवाजाही रही। पहले ही दिन लाखों रुपये जमा हो गए।

आरबीआई के आदेश के बाद शनिवार को बैंकों में उपभोक्ताओं की आवाजाही बढ़ गई। रेलवे रोड स्थित एसबीआई शाखा में दिनभर उपभोक्ता दो हजार रुपये का नोट जमा करने पहुंचे। तितावी, चरथावल, पुरकाजी, बुढ़ाना समेत अन्य स्थानों पर दो-दो हजार रुपये के नोट जमा किए गए। खतौली में सरकारी कार्यालयों में बकाया भुगतान लोगों ने दो हजार रुपये के नोट से ही किया गया।

बुढ़ाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अमित सावाई ने बताया कि 38 लाख रूपये जमा हुए। पीएनबी के शाखा प्रबंधक हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी शाखा में दाे-दो हजार के 13 लाख रुपये जमा हुए। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवेश राठी ने बताया कि उनकी शाखा में नौ लाख रुपये जमा हुए। एलडीएम राजीव तिवारी ने बताया कि बैंक शाखाओं में नियमानुसार नोट जमा किए जा रहे हैं। किसी तरह की परेशानी लोगों को नहीं होने दी जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + sixteen =