Sudan: West Kordofan Province में सोने की खदान धंसने से 38 की मौत
Sudan में एक सोने की खदान में बड़ा हादसा हुआ है. Sudan के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत (West Kordofan Province) में मंगलवार को सोने की एक खदान के धंसने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई. सूडान के अधिकारियों ने खदान में हादसे की जानकारी दी. Sudanकी सरकारी खनन कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह हादसा राजधानी खार्तूम से 700 किलोमीटर दक्षिण में फूजा गांव में बंद पड़ी एक खदान में हुआ.
सोने की खदान में हुए इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी है. Sudan खनन कंपनी में हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हुए. खनन कंपनी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें ग्रामीणों को घटनास्थल पर इकट्ठा होते दिखाया गया.
तस्वीरों में कम से कम दो ड्रेजर (Dredgers) इस हादसे में बचे हुए लोगों और शवों को खोजने के काम में जुटे दिख रहे थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज जारी है.
Sudan एक प्रमुख सोना उत्पादक देश है. सोने की तस्करी के आरोपों के बीच सरकार ने पिछले दो वर्षों में उद्योग को रेगुलेट करना शुरू कर दिया है. Sudanमें अक्सर खदानों में दुर्घटनाएं होते रहती हैं.
सोने की खदान में अक्सर होने वाली घटनाओं की वजहों में सुरक्षा मानकों का ठीक से लागू न होना शामिल है. सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हर साल कई लोगों की जान चली जाती है.

