Sudan: हवाई मार्ग के जरिए अमेरिकी सेना को निकाला गया बाहर
Sudan में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी बलों ने इस अफ्रीकी देश में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को बाहर निकाल लिया है.अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की.
इससे पहले एक अन्य सीनियर अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर जानकारी दी थी कि Sudan में संघर्ष समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिलने के बीच बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने दूतावास के कर्मियों को वहां से बाहर निकालने की कल सिफारिश की थी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी बलों को इस संबंध में आदेश दिए.

