फिल्मी चक्कर

सुहाना खान: गर्ल गैंग के साथ बोल्ड अंदाज में दिखीं, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अभिनेता की बेटी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वालों में से और वो अपने फैंस के साथ तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं. आज भी वो एक तस्वीर के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं.

दरअसल, सुहाना ने अब तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं दिखती है. सुहाना की एक दोस्त ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर किया है जिसमें सुहाना अपने गर्ल गैंग के साथ पूल में एन्जॉय करते दिख रही हैं. आपको बता दें, सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alana Markel (@alanamarkel)

सुहाना खान की इस तस्वीर को उनकी दो दोस्त अलाना मार्कल और प्रियंका गेडिया ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. तस्वीरों में सुहाना अपने गर्ल गैंग के साथ पूल में दिख रही हैं. सुहाना की सभी दोस्तों ने बिकनी पहनी हुई है साथ ही सुहाना भी बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं.

बता दें, सुहाना की गर्ल गैंग के साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. उनके फैंस समेत यूजर्स को ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है. यूजर्स उनके पोस्ट पर कमेंट कर उनकी और उनके गर्ल गैंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता ते चले, सुहाना ने हाल ही में 21वां जन्मदिन मनाया है. इस मौके पर उनके परिवार समेत दोस्तों और फैंस ने उन्हें खूब बधाईयां दी थी.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =