Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दूसरे जनपदों से आये थे सुपारी लेकर हत्या करने

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में हत्या की सुपारी लेकर हत्या करने के इरादे से आये थे गैर जनपदों के ५ शूटर जिनमे से पुलिस ने बाद मुठभेड़ के तीन को किया गिरफ्तार जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे पकड़े गए तीनो बदमाशों के पास से पुलिस ने एक वैगन आर कार , पिस्टल सहित अवैध असलाह के साथ ही भारी मात्रा में कारतूस किये बरामद। पकड़े गए तीनो बदमाशों में मुकेश पुत्र राजेश निवासी ग्राम अडसट थाना हैदरगंज जनपद फैजाबाद, रोहित कुमार दूबे पुत्र गोरीशंकर दूबे निवासी मलावन थाना हैदरगंज जनपद फैजाबाद, सोनू गुप्ता पुत्र रवि गुप्ता निवासी शांतिनगर थाना विजयनगर गाजियाबाद बताया तथा उन्होंने बताया कि वे लोग शाहनवाज निवासी ग्राम दधेडू के कहने पर ग्राम दधेडू कलां थाना चरथावल मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधान आसिफ की हत्या करने के लिए जनपद में आये है जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गये फरार अभियुक्तों में शुभम पुत्र अखिलेश निवासी ग्राम सईथा थाना सरपथा जौनपुर, शहनवाज निवासी ग्राम दधेडूकलां थाना चरथावल मुजफ्फरनगर शामिल है। पकडे गये अभियुक्तों से एक पिस्टल 32 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस, एक तमंचा 38 बोर व एक जिंदा कारतूस, एक मारूति वैगनआर कार बिना नम्बर की बरामद हुई है बदमाशों को पकडने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक विनय शर्मा, उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, कां. जितेंद्र, मदन, सैनी शर्मा, मनेंद्र, सचिन आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की तीनो शातिर बदमाशो का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है उन्होंने बताया की इनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है उनके पकड़े जाने पर और भी खुलासे होने की उम्मीद है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान थाना कोतवाली पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस कर्मियों शाबाशी दी । प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमबीर सिंह व सीओ सिटी हरीश भदौरिया सहित थाना कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + one =