खेल जगत

IND vs SL: Suryakumar Yadav ने जड़ा तूफानी शतक,श्रीलंकाई टीम 137 रन पर ही ढेर

IND vs SL: भारत ने राजकोट में खेले गये टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाये थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 137 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत के लिए Suryakumar Yadav ने 51 गेंदों में 112 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटके. जबकि हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट चटकाये.

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली. इस दौरान सूर्या ने 7 चौके और 9 छक्के जड़े. वहीं शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रनों का योगदान दिया. जबकि अक्षर पटेल ने सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 21 रन जोड़े. श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट झटके.

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत अच्छी रही. दोनों ओपनर्स पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने मिलकर 4.5 ओवर में 44 रन जोड़े. लेकिन मेंडिस (23) के आउट होने के बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई. उनके बाद निसांका ने 15 रन बनकार आउट हुए. वहीं चौथे नंबर पर बैटींग करने आए अविष्का फर्नांडो सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. वहीं धनंजय डी सिल्वा ने 14 गेंदों में 22 रन जोड़े. इसके अलावा चरिथ असालंका ने 14 गेंदों में पर 19 और कप्तान दसुन शनाका ने 17 गेंदों में 23 रन बनाए. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =