अरुणाचल प्रदेश

वैश्विक

Arunachal Pradesh पर चीन की ‘नाम बदलो’ चाल को भारत का करारा जवाब! 27 जगहों और भौगोलिक विशेषताओं को आधिकारिक नक्शे में मिली जगह

Arunachal Pradesh की 27 जगहों को आधिकारिक नक्शे में दर्ज करने का फैसला भारत की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ उसकी क्षेत्रीय स्थिति को स्पष्ट रूप से सामने रखता है। चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के लिए अपने नाम जारी करता रहा है और राज्य को ‘जांगनान’ के नाम से संबोधित करता है, लेकिन भारत ने इन दावों को स्वीकार नहीं किया है। केंद्र सरकार का ताजा कदम सरकारी रिकॉर्ड में स्थानों की एकरूप पहचान, विभागीय समन्वय, आपदा प्रबंधन और जनजागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। निजी दस्तावेजों में किसी तत्काल बदलाव की बात फिलहाल सामने नहीं आई है। सीमा विवाद के बीच नक्शे पर दर्ज ये 27 पहचानें प्रशासनिक तौर पर भले ही एक रिकॉर्ड हों, लेकिन भारत-चीन संबंधों की संवेदनशील पृष्ठभूमि में इनका राजनीतिक और रणनीतिक संदेश भी स्पष्ट है।

Read more...
वैश्विक

असम और अरुणाचल प्रदेश में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे PM Narendra Modi

PM Narendra Modi  ने अरुणाचल प्रदेश में 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई सेला सुरंग का उद्घाटन किया। यह सुरंग भारत के लिए चीन की सीमा के नजदीक स्थित है और इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में लगभग 10,000 करोड़ रुपये की उन्नति योजना का शुभारंभ भी किया।

Read more...
वैश्विक

विवाद- उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू की अरुणाचल यात्रा पर China ने जताई आपत्ति

China: कुछ दिन पहले हुए 13वें दौर की वार्ता असफल रही थी। चीन का कहना था कि भारत की मांगे अवास्तविक है, भारत, परिस्थिति को लेकर गलत आकलन कर रहा है। चीन भारत पर लद्दाख सीमा को लेकर लगातार विवाद बनाने की कोशिश कर रहा है। बदले में भारत भी उसका लगातार मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।

Read more...