आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश

भिंड सड़क हादसे ने Lakhimpur Kheri के 8 परिवारों को दिया जिंदगी भर का दर्द, धान रोपाई कर लौट रहे मजदूरों की मौत; 23 घायल

Lakhimpur Kheri छह मृतकों की पहचान उपदेश, अमर सिंह, सुखदेव, रजनीश, गुड्डू और सुभाष के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। गंभीर घायलों को गोहद से ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के बाद लखीमपुर खीरी के गांवों में शोक की लहर है और मृतकों के परिजन भिंड रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar के मोरना में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, सिर पर चोट का निशान; रविवार से था लापता, परिवार में मचा कोहराम

Muzaffarnagar मोरना में रविवार सुबह से लापता युवक अरविंद पाल उर्फ सुक्का का शव सोमवार सुबह सब्जी मंडी के पास एक खाली प्लॉट में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अरविंद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और अपने पीछे पत्नी नोरती, आठ वर्षीय पुत्र कुंज, छह वर्षीय पुत्री अवनी और चार वर्षीय पुत्री अनवी को छोड़ गया है। शव के सिर पर चोट का निशान बताए जाने के बाद मौत की परिस्थितियां रहस्यमय बनी हुई हैं। मोरना चौकी प्रभारी पिंटू चौधरी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शासन-प्रशासन से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Read more...