पिंटू चौधरी

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar के मोरना में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, सिर पर चोट का निशान; रविवार से था लापता, परिवार में मचा कोहराम

Muzaffarnagar मोरना में रविवार सुबह से लापता युवक अरविंद पाल उर्फ सुक्का का शव सोमवार सुबह सब्जी मंडी के पास एक खाली प्लॉट में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अरविंद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और अपने पीछे पत्नी नोरती, आठ वर्षीय पुत्र कुंज, छह वर्षीय पुत्री अवनी और चार वर्षीय पुत्री अनवी को छोड़ गया है। शव के सिर पर चोट का निशान बताए जाने के बाद मौत की परिस्थितियां रहस्यमय बनी हुई हैं। मोरना चौकी प्रभारी पिंटू चौधरी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शासन-प्रशासन से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ऑपरेशन सवेरा में भोपा Muzaffarnagar पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 किलो से ज्यादा गांजे के साथ मेरठ का अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarnagar थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में मेरठ निवासी सनी पुत्र देवराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया गया है। थाना भोपा में मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Read more...