चेक बाउंस

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में ऑपरेशन चक्रव्यूह का बड़ा एक्शन, खालापार पुलिस ने 7 वांछित वारंटी दबोचे; हत्या के प्रयास से गोवध और धोखाधड़ी तक के आरोपी शामिल

Muzaffarnagar खालापार पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में दबिश देकर सात वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में हत्या के प्रयास और गैंगस्टर से जुड़े मामलों में नामजद अर्जुन, गोवध से जुड़े मामलों में नामजद मुन्ना उर्फ शाहनवाज, लूट के आरोपी सलमान उर्फ मुन्ना, दिल्लू उर्फ दिलनवाज, धोखाधड़ी के आरोपी निसार खान, गोवध अधिनियम में वांछित शाहनवाज तथा चेक बाउंस के आरोपी डॉ. शफीक अहमद शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्लू उर्फ दिलनवाज के कब्जे से एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अदालत के स्तर पर चलेगी।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar : ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में पुलिस का शिकंजा, दो वारंटी गिरफ्तार; चोरी और चेक बाउंस के मामलों में थे वांछित

Muzaffarnagar में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बिट्टू पुत्र अंचाती उर्फ राकेश, निवासी वाल्मीकि बस्ती रामपुरी, थाना कोतवाली नगर, उम्र करीब 30 वर्ष, के खिलाफ मु0अ0सं0 401/20 में धारा 457, 380, 411 भादवि से संबंधित मामला है। वहीं 45 वर्षीय दीपक पुत्र नानू सिंह, निवासी मकान संख्या 185/5, पुरानी आबकारी, थाना कोतवाली नगर, के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामला है। दोनों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोनू कुमार, उपनिरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल विनीत (303), कांस्टेबल नवीन सैनी (869) और रिक्रूट कांस्टेबल अजय (344) शामिल रहे।

Read more...