तितावी

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने के आरोप में वांछित गिरफ्तार, तितावी पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar के तितावी थाना क्षेत्र में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर जबरन काम कराने और उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त विपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय विपिन पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम मांडी, थाना तितावी के खिलाफ मुकदमा संख्या 154/26 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम, बंधुआ मजदूर अधिनियम और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना नरेंद्र सिंह यादव और थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में स्कूल की रसोई पर चोरों का धावा, गेहूं-चावल से गैस सिलिंडर तक साफ! तितावी पुलिस ने 4 घंटे में खोला राज, दो गिरफ्तार

Muzaffarnagar भमेला के कंपोजिट विद्यालय की रसोई में हुई चोरी का तितावी पुलिस ने चार घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय सूरज और 22 वर्षीय तुषार को जसोई-भमेला मार्ग स्थित ट्यूबवेल के पास गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से चार कट्टे गेहूं-चावल, दो इण्डेन गैस सिलिंडर, दो गैस चूल्हे, एक रेगुलेटर और एक एल्युमिनियम प्रेशर कुकर समेत चोरी का पूरा माल बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar हादसा: रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, चालक पुलिस हिरासत में

Muzaffarnagar तितावी थाना क्षेत्र के सैदपुर-अमीरनगर अंडरपास पर हुआ यह सड़क हादसा स्थानीय लोगों के लिए गहरा सदमा बनकर सामने आया है। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण की मांग उठाई है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read more...