बागपत

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में आधी रात दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी बाइक को दूध कैंटर ने मारी टक्कर, बेटे की मौत; पिता गंभीर

Muzaffarnagar मार्ग पर पतंजलि दूध फैक्ट्री के पास देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस के अनुसार बागपत के मलकपुर निवासी रविन्द्र कुमार अपने बेटे वेदांश के साथ हरिद्वार से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। करीब रात एक बजे सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को दूध के टाटा कैंटर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैंटर बाइक को घसीटता हुआ सड़क से नीचे तक ले गया। हादसे में वेदांश की मौत हो गई, जबकि उसके पिता रविन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। कैंटर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों, चालक की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Rakesh Tikait ने Operation Ganga पर लगाए गंभीर आरोप

Rakesh Tikait ने यह भी कहा कि वोट काउंटिग में लगी सरकारी मशीनरी पर उन्हें भरोसा नहीं है. इसलिए उन्होंने 9 मार्च को किसानों के काउंटिंग सेंटर्स पर पहुंचने को कहा है.

Read more...
उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: अयोध्या में मारे गए राम भक्त और दंगों में मारे गए नौजवानों के खून से इनकी टोपी रंगी हुई- Chief Minister Yogi Adityanath

UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी में प्रतिस्पर्धा थी कि कौन कितने बड़े अपराधी को टिकट दे दे. बताओ, ये अपराधी जब सांसद और विधायक बनेंगे तो ये फूल की खेती नहीं बल्कि तमंचों की ही खेती करेंगे.

Read more...