भारतीय क्रिकेटर

खेल जगत

Karn Sharma ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा, 20 साल के करियर पर लगा विराम; 3 अलग टीमों के साथ लगातार 3 IPL खिताब जीतने का बनाया था अनोखा रिकॉर्ड

Karn Sharma का करीब 20 साल लंबा क्रिकेट सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 38 वर्षीय लेग स्पिनर ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी-20 खेलने वाले कर्ण की सबसे बड़ी पहचान IPL में बनी, जहां उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लगातार तीन खिताब जीते और 2021 में चेन्नई के साथ चौथी ट्रॉफी भी अपने नाम की। अब 25 अगस्त को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स के खिलाफ यूपी टी20 लीग मुकाबला उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर का आखिरी मैच होगा।

Read more...
वैश्विक

Canada में भारतीय क्रिकेटरों ने पेश की इंसानियत की मिसाल: डरी हुई महिला के चारों ओर बनाया सुरक्षा घेरा, टली बड़ी घटना

Canada के प्रिंस जॉर्ज शहर से सामने आई यह घटना केवल एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और मानवता की एक प्रेरक कहानी बन गई है। भारतीय मूल के क्रिकेट खिलाड़ियों ने जिस शांत और संतुलित तरीके से एक डरी हुई महिला की सुरक्षा सुनिश्चित की, उसने यह साबित कर दिया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमेशा बड़े पद या अधिकार की जरूरत नहीं होती। कई बार सही समय पर उठाया गया एक जिम्मेदार कदम किसी की सुरक्षा, आत्मविश्वास और भरोसे को बचाने के लिए पर्याप्त होता है।

Read more...
खेल जगत

पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप

जब Vinod Kambli कथित तौर पर शराब के नशे में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दीं. इसके बाद वह दौड़कर किचन में गया और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर मेरी तरफ फेंक दिया. बांद्रा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पास आने से पहले Vinod Kambli की पत्नी ने अपना भाभा अस्पताल में इलाज करवाया.

Read more...