मर्डर केस

उत्तर प्रदेश

Kanpur में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया मोड़, बहू शालू के बाद बेटे सुब्रत पर भी शक?; 10 मिनट में फ्लैट में घुसे हत्यारे

Kanpur के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच अभी जारी है और मामले में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं। पुलिस के अनुसार बहू शालू के खिलाफ हत्यारोपियों के कथित बयान, सुरक्षा गार्ड की जानकारी और कॉल डिटेल जैसे साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जबकि बेटे सुब्रत की भूमिका को लेकर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल सुब्रत को हत्या का आरोपी घोषित नहीं किया गया है और उसकी गिरफ्तारी का फैसला पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही किया जाएगा। पुलिस CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, पार्टी की टाइमलाइन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जोड़कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विनीत की हत्या की पूरी साजिश कैसे तैयार हुई और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Banda News:  गाली-गलौज से परेशान होकर दोस्त की गला घोंट कर हत्या

Banda News- अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और बताया है कि उसने मोतीलाल को खत्म करने की ठान ली थी. उसने साजिश रचते हुए मोतीलाल को अपने पास बुलाया और दोनों घूमने चले गए.

Read more...