महात्मा गांधी

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा ‘रघुपति राघव राजा राम’, DM उमेश मिश्रा ने कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Muzaffarnagar कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को प्रशासनिक कार्यों से जोड़ते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन की आवश्यकताओं को समझते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने का प्रयास किया जाए। कार्यक्रम में दोनों राष्ट्रनायकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन के साथ उनके विचारों को स्मरण किया गया।

Read more...