राष्ट्रीय पोषण माह

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बढ़े मानदेय का तोहफा; कपिल देव अग्रवाल ने दिलाई बड़ी जिम्मेदारी

Muzaffarnagar में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य तथा पोषण को केंद्र में रखकर की गई। विकास भवन सभागार में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत डॉ. वीरपाल निर्वाल, मीरापुर विधायक प्रतिनिधि सुप्रिया पाल और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 तथा सहायिकाओं का ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 किए जाने की घोषणा का भी उल्लेख किया गया। अब 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में आंगनबाड़ी कर्मियों से घर-घर पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की अपील की गई है।

Read more...