शूटिंग प्रतियोगिता

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

26 साल बाद मेरठ जोन का जलवा! Muzaffarnagar के पुलिसकर्मियों ने शूटिंग में मारी बाजी, 426 अंकों के साथ जीती प्रतिष्ठित शील्ड

6 वर्षों के बाद रिवॉल्वर/पिस्टल शूटिंग की प्रतिष्ठित शील्ड मेरठ जोन के नाम होना उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। 426 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल करने वाली विजेता टीम में Muzaffarnagar के उपनिरीक्षक राकेश कुमार गौतम, मुख्य आरक्षी देवराज भाटी, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार और आरक्षी राजेश कुमार शामिल रहे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का सम्मान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी विभाग तथा जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में मंडलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का रोमांच, 11 खिलाड़ियों का यूपी स्टेट के लिए चयन; बेटियों ने भी दिखाया दम

Muzaffarnagar के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री आदित्य प्रकाश सक्सेना और प्रधानाचार्या श्रीमती सविता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सविता सिंह ने खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया तथा बालिका खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर लविश राणा, यश सहरावत, पवार युवराज सिंह, सिमरन चौहान, मुदस्सर, सलोनी राठी, हिमांशु कुमार, असादुल्लाह, शुभम और मोहम्मद अल्तमश सहित 11 खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

Read more...