कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी: लखनऊ के दो वकील भी उज्जैन से पुलिस हिरासत में
चर्चा यह भी है कि विकास दुबे ने जानबूझ कर सुनियोजित तरीके से महाकाल मंदिर में अपनी गिरफ्तारी दी है, ताकि वह पुलिस एनकाउंटर से बच जाए। उसने अपने असली नाम से ही परिसर में प्रवेश करने के लिए पर्ची बनवाई।
इसके बाद भगवान के दर्शन किए और अंदर जाकर खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर बोलने लगा कि, “मैं विकास दुबे हूं… कानपुर वाला!” इसपर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई।
हालांकि पुलिस इस संबंध में उससे पूछताछ कर रही है।
Read more...