वैश्विक

मध्य प्रदेश- छह बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार

मध्यप्रदेश में सियासी संकट के बीच बागी हुए 22 कांग्रेसी विधायकों में छह के इस्तीफे शनिवार को स्वीकार कर लिए गए हैं। हालांकि सभी 22 विधायकों ने अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति को भेजे थे। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले ये विधायक अपने त्यागपत्र की पुष्टि के लिए शनिवार को भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश नहीं हुए। जबकि अध्यक्ष ने इन्हें खुद हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किए थे।

विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने कहा, ‘रंग पंचमी होने के बावजूद भी मैंने उनके लिए समय निर्धारित किया। शुक्रवार के सात और शनिवार के छह विधायकों समेत कुल 13 विधायकों को आना था। मगर वे नहीं आए।’ उन्होंने आगे कहा कि विधायकों के कुछ मुद्दे जरूर हैं। जो कागज मुझे मिले हैं, उन्हें लेकर मैं विधायकों को रखने या हटाने पर विचार कर रहा हूं।

मगर उन्होंने यह तर्क देते हुए इन इस्तीफों को अस्वीकार कर दिया कि उन्हें खुद अध्यक्ष के सामने हाजिर होकर अपना पक्ष रखना होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक गोविन्द राजपूत, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी और प्रद्यम्न सिंह तोमर के इस्तीफे स्वीकार किए हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =