सोशल डिस्टेंस व्यवस्था का पूरा पालन करें इंदौर पुलिस- आईजी विवेक शर्मा
वायरस के प्रकोप के मद्देनजर इंदौर में लागू कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी पर तैनात करीब 3,000 पुलिस कर्मियों को सलाह दी गई है कि वे इसका संक्रमण रोकने की सावधानी के तौर पर कुछ समय के लिए अपने परिवार से दूरी बनाएं। इन पुलिसकमियों के लिए उनके विभाग की ओर से अस्थायी आवास का इंतजाम भी किया जा रहा है।
सोशल डिस्टेंस व्यवस्था का पूरा पालन करें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। सब्जी,ब्रेड,अनाज,दूध,डेयरी एवं किराने का सामान्,पेयजल,जीवन रक्षक वस्तुएं आदि की दुकानें,आउटलेट प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रखने के निर्देश दिये। @foodsuppliesmp @CoronaVid19 #icareforindore
— Indore Commissioner (@comindore) March 26, 2020
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा के कार्यालय की ओर से यहां शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, मौजूदा समय में अपने विभिन्न कर्तव्यों के निर्वहन और प्रशासन के जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका काफी अधिक है।
Divisional Commissioner Shri Akash Tripathi and IG Shri Vivek Sharma have gone on a city tour to ensure effective implementation of the lockdown.@comindore#IcareforIndore pic.twitter.com/mzs0nU3oLA
— PRO JS Indore (@projsindore) March 24, 2020
विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगर पुलिस विभाग का कोई कारिंदा कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सीधे अपने घर पहुंचता है, तो उसके परिजन भी इस महामारी की चपेट में आ सकते हैं। इसके मद्देनजर पुलिसकर्मियों को सलाह दी जाती है कि वे अगले कुछ दिनों तक ड्यूटी के बाद सीधे घर न जाएं और निर्धारित स्थानों पर ही रहकर पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाएं।
पुलिस ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर अपने कारिंदों के परिजनों की समस्याओं के निवारण के लिए विशेष दल भी गठित कया है। इस दल के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया, फिलहाल शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के करीब 3,000 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।
कोरोना वायरस के नियंत्रण के संबंध में धारा 144 भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत जिले में निषेधज्ञा आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के क्रियान्वयन के लिये लगातार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चेकिंग कर कार्यवाही की जा रही है। @JansamparkMP @CoronaVid19 #Indorelockdown pic.twitter.com/AmK5Ecf8AE
— Collector Indore (@IndoreCollector) March 26, 2020
