Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

धार्मिक स्थल खोलने से पूर्व धर्मगुरुओं के साथ वार्ता

आज गुड़ मंडी नवीन मंडी स्थल पर नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी के नेतृत्व में नगर के वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर एवं गणपति धाम, बालाजी धाम एवं अन्य मंदिरों के व्यवस्थापक तथा मस्जिद से जुड़े मौलवी धर्म गुरुओं को बुलाकर के सभी से निवेदन किया की कल प्रातः से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे

परंतु खोलने से पूर्व सभी मंदिरों के पास सैनिटाइजर होना चाहिए मंदिर में आरती पूजा के समय एक साथ पांच व्यक्ति से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे शिवालय में एक व्यक्ति से अधिक अंदर नहीं जाएगा

 सोशल डिस्टेंसिंग का संपूर्ण पालन करने के लिए सभी को समझाया एवं अवगत कराया समय-समय पर सभी मंदिरों में व्यवस्थाओं को देखा जाए

सभी ब्राह्मणों से निवेदन किया की आप धर्मगुरु है अतः मन्दिर की संपूर्ण व्यवस्था आप लोग ही अच्छे से कर सकते हैं। दीपक चतुर्वेदी ने सभी ब्राह्मणों का आदर सत्कार कर नियम को समझाया

आज की सभा में पंडित श्याम शंकर मिश्र, पंडित कृपा शंकर मिश्रा, पंडित बृजलाल शास्त्री, पंडित भोलानाथ शास्त्री, पंडित करुणा शंकर शुक्ला, पंडित अनंत लाल द्विवेदी, पंडित अरविंद वशिष्ठ, पंडित जितेंद्र शास्त्री, पंडित बृजेश शास्त्री, पंडित वीरेंद्र शास्त्री, पंडित कृष्णानंद, पंडित संजय शास्त्री, पंडित अरुण शास्त्री, पंडित दया शंकर शास्त्री, पंडित मोतीराम शास्त्री, पंडित शीतला प्रसाद शास्त्री, पंडित प्रशांत दुबे, पंडित कमलेश शास्त्री, पंडित रमेश मिश्रा, पंडित आशुतोष मिश्रा, पंडित राकेश पांडे, पंडित देवेंद्र शास्त्री एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 1 =