फिल्मी चक्कर

तानाजी का गाना ‘घमंड कर’ हुआ रिलीज़

अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का तीसरा गाना रिलीज़ हो गया है. इस गाने के बोल हैं घमंड कर. गाने में अजय देवगन और सैफ अली खान दमदार अंदाज़ में नज़र आए हैं. गाने के ज्यादातर हिस्से में अजय देवगन यानी तान्हाजी का युद्ध कौशल दिखाया गया है.

इस गाने को सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने मिलकर गाया है. गाने के बोल काफी दमदार हैं, जिसे अनिल वर्मा ने लिखे हैं. गाने में संगीत भी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने ही दिया है. गाने में जंग के दमदार दृश्य दिखाए गए हैं. साथ ही काजोल और अजय की कैमिस्ट्री भी इस गाने में नज़र आ रही है.

काजोल इस फिल्म में भी उनकी पत्नी का किरदार निभाई नजर आएंगी. काजोल इस फिल्म में मराठा तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मलुसरे की भूमिका निभा रही हैं. ये एक मजबूत किरदार है जो तानाजी को अहम फैसले लेने में मदद करती हैं.

वहीं सैफ अली खान भी फिल्म में एक विरोधी उदयभान का किरदार निभाते नजर आएंगे. जो कि मुगल शासक औरंगजेब के लिए काम करता है. ट्रेलर में मराठाओं के एक बहादुर युद्ध और तानाजी के जीवन का वर्णन है, जिसने देश का नक्शा बदल दिया.

 

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया है. ट्रेलर काफी दमदार है. दर्शकों ने इसे काफी पसंद भी किया है. अब ये धमाकेदार गाना रिलीज़ हुआ है, जिसकी धुन ही ऐसी है, जिसे सुनकर आप अंदर तक जोश से भर जाएंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk