Tanzania: विक्टोरिया लेक में गिर गया विमान, 49 यात्री सवार थे
Tanzania में एक विमान हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि तंजानिया के विक्टोरिया लेक में विमान गिर गया. विमान में 49 यात्री सवार थे. खबर है कि 23 से ज्यादा लोगो को बचाया लिया गया है.हालांकि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए है और जान माल का कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.
Precision Air plane crashes into Lake Victoria while trying to land in Tanzania; no word on casualties pic.twitter.com/EpRrgPvAVB
— BNO News (@BNONews) November 6, 2022
बीबीसी न्यूज अफ्रीका की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कमर्शियल प्लेन मवांजा से बुकोबा जा रहा था. इस दौरान यह हादसे का शिकार हो गया. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार विमान में 49 यात्री सवार थे जिसमें से 23 को बचा लिया है. साथ ही राहत और बचाव जारी है.

