फिल्मी चक्कर

Akshay Kumar की अगली फिल्म Prithviraj का टीचर आउट

Akshay Kumar की अगली  मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘पृथ्वीराज’ Prithviraj की रिलीजिंग डेट और टीजर सामने आ चुका है. जिसको खुद खिलाड़ी Akshay Kumar ने शेयर किया है.अक्षय कुमार Akshay Kumarने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ” गर्व और वीरता पर एक वीर कहानी, सम्राट की भूमिका निभाने पर गर्व है #Prithviraj Chauhan. 21 जनवरी’22 को केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर #YRF50 के साथ #Prithviraj मनाएं.”

बता दें जनवरी में रिलीज होने वाली अक्षय स्टारर फिल्म पृथ्वीराज में लीड रोल में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगी. ये मानुषी का बॉलीवुड डेब्यू भी होगा. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt), सोनू सूद (Sonu sood) भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

फिल्म का डायरेक्शन डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार पृथ्वीराज चौहान का होगा, वही मानुषी संयोगिता की भूमिका में धमाल मचाने आ रही हैं. टीजर में संजय दत्त और सोनू सूद का कैरक्टर भी जबरदस्त लग रहा है.

फिल्म में म्यूजिक कमाल का है, साथ ही वॉइस ओवर भी जबरदस्त अंदाज में किया गया है. फिल्म के इस नए टीजर में वाकई एक्टर्स के किरदार की झलक देखने को मिलती है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − ten =