Khatauli News: यूरेका सेल्फ डिफेंस एवं फिटनेस एकाडमी में वार्षिकोत्सव
Khatauli News:मुजफ्फरनगर। खतौली के जमुना विहार स्थित यूरेका सेल्फ डिफेंस एवं फिटनेस एकाडमी में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक, देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में तनाव भी बढ़ रहा है।
इसके लिए प्रतिदिन योग को अपनाने के साथ संतुलित आहार लेने की निरंतर आदत बनाएं। शुभारंभ मुख्य अतिथि ललित कला एकेडमी-लखनऊ के अध्यक्ष रवींद्र कुमार पुंडीर, महाशक्ति सिद्ध पीठ शुकतीर्थ की संचालिका परमयोगिनी मां नंदेश्वरी, एसडीएम जीत सिंह राय, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, संयोजिका चिकित्सका डा. कविता नागर आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि कला के क्षेत्र में करियर के साथ जीवन को आगे बढ़ाने की अपार संभावनाए हैं। परमयोगिनी मां नंदेश्वरी ने कहा कि तनाव के साथ जीवन को रोगमुक्त रखने के लिए योग की क्रियाओं को अपनाया जाए। एकेडमी के वुशू छात्रों ने प्रतिभा दिखाई।
सड़क सुरक्षा की जानकारी दी
खतौली। कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय, खतौली के साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद और एक्टिविटी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पोस्टर और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अर्चना, डॉ. मनीष, डॉ. ऋचा, डॉ. अल्पना, कु. स्तुति नागर और डॉ. संजीव कुमार ने किया।
डॉ. मनीष कुमार जैन एवं डॉ. अर्चना ने शासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान की जानकारी दी और प्रतियोगिताओं के प्रति छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बडाया। कार्यक्रम में डॉ. कमल किशोर सरीन, प्रो. जितेन्द्र सिंह, डॉ. रीना मित्तल, डॉ. सपना जैन, डॉ. नेमचंद जैन, प्रो. दीप्ति जैन, डॉ. विपिन बंसल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. ऋचा जैन, डॉ. उत्तम चंद गौतम, मुकुल कुमार, डॉ. फरहीन, इ. आशीष जैन, इ. राहुल माहेश्वरी, डॉ. शिवानी चौधरी, आकाश, पारुल जैन, मुकुल जैन, राहुल जैन, विजेन्द्र कुमार, नीलम शर्मा, रजत गुप्ता, संजीव जैन, रमेश आदि उपस्थित रहे।
टक्कर से युवक घायल
खतौली। तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला मिटठूलाल निवासी सुनील उर्फ पिंटू जानसठ तिराहे कि समीप मेरठ की और से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

