वैश्विक

Telangana: बकरी चोरी के शक में दलितों को उल्टा लटकाकर पीटा, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

Telangana मंचेरियल जिले में बकरी चोरी के आरोप में एक दलित युवक और उसके दोस्त को कुछ लोगों ने उल्टा लटका दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की. जहां उसे उल्टा लटकाया गया उसके नीचे फर्श पर आग लगाकर उसे धुंआ देकर भी प्रताड़ित किया गया. चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस ने हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अत्याचार करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना एक सितंबर को हुई थी जब पीड़ितों को कथित तौर पर उनके नीचे जलाई गई आग के साथ उल्टा लटका दिया गया था, जबकि दोनों को बेरहमी से पीटा गया था. बाद में उन्हें दलित व्यक्ति के रिश्तेदारों द्वारा बचाया गया और उनकी चोटों का इलाज कराया गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आ गया.

एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके साथ काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ कथित तौर पर दलित व्यक्ति को पशुशाला में उल्टा लटका दिया. उसे डंडे से पीटा गया और फर्श पर आग भी जला दी. पुलिस ने बताया कि उसके दोस्त को भी इसी तरह से बांधा गया था. दलित व्यक्ति की चाची ने शनिवार को पुलिस से संपर्क किया और कहा कि चार लोगों ने उसके परिजनों को प्रताड़ित किया, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई.

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के अलावा आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि जांच के दौरान व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसके बेटे सहित चार लोगों को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया.

telangana पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने अपनी एक बकरी को गायब पाया और पिछले हफ्ते लोहे का पाइप चोरी हो गया. दलित व्यक्ति के चोरी में शामिल होने के संदेह में, आरोपी उसे अपने दोस्त के साथ शेड में ले आए और कथित तौर पर उन्हें उल्टा बांध दिया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − ten =