Telangana: 119 विधानसभा सीट के लिए 4,798 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
Telangana: 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 4,798 उम्मीदवारों ने 119 सीट के लिए 5,716 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. कई उम्मीदवार नामांकन पत्र में किसी त्रृटि की वजह से उम्मीदवारी खारिज होने से बचने के लिए एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल करते हैं.
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया तीन नवंबर को शुरू हुई, जब चुनाव के लिए गजट अधिसूचना जारी हुई और यह प्रक्रिया नामांकन पत्र जमा करने के आखिरी दिन 10 नवंबर तक जारी रही.

