Feature

NABARD Recruitment 2023: नौकरी पाने सबसे अच्छा और बेहतरीन मौका, असिस्टेंट मैनेजर के 150 पदों पर बहाली

NABARD Recruitment 2023: नाबार्ड बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेन एग्जाम के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. मेन एग्जाम और इंटरव्यू तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अधिकतम 1:25 और 1:3 के अनुपात में क्वालीफाई करना होगा. फेज I और फेज II के इस परीक्षा में 1 गलत जबाव पर 1/4 अंक काट लिए जाएंगे.

नाबार्ड बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में नौकरी पाने सबसे अच्छा और बेहतरीन मौका है. अगर आप ग्रेजुएट हो चुके हैं, तो NABARD में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य हैं. इस भर्ती अभियान के तहत नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर के 150 पदों पर बहाली करेगा.

जो भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, तो NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है.

इसके अलावा इन पदों के लिए पहले फेज की भर्ती परीक्षा अनुमानित 16 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जा सकती है. उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के जरिए आसानी से सीधे आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवारों के पास नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित विषयों में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01-09-2023 तक 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

जो भी उम्मीदवार नाबार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क  के तौर पर 150/- रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ₹800/- रुपये का भुगतान करना होगा. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eight =