वैश्विक

ब्लैक सी को लेकर रूस और नाटो के सहयोगी देशों के बीच तनाव

 बुधवार को रूस ने दावा किया कि ब्रिटिश जहाज़ एचएमएस डिफ़ेंडर उसके सीमा में घुस आया था। जिसके बाद रूस की तरफ से ब्रिटिश जहाज पर गोलियां चलाई गई। लेकिन ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इसका खंडन किया है और कहा है कि उनके जहाज पर कोई भी हमला नहीं किया गया।रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिटिश जहाज बुधवार को उसकी जल सीमा में करीब 3 किलोमीटर तक अंदर घुस आया था।

जिसके बाद रूसी लड़ाकू विमान Su-24M ने ब्रिटिश जहाज एचएमएस डिफ़ेंडर पर बम दागे। साथ ही एक गश्ती जहाज से भी ब्रिटिश जहाज़ एचएमएस डिफ़ेंडर पर हमला किया गया और उसके रास्ते में बम गिराया गया। रूसी मीडिया के अनुसार क्राइमिया के दक्षिण में केप फ़ायोलेन्ट में ब्रिटिश जहाज के ऊपर हमला किया गया। बता दें कि रूस ने 2014 में क्राइमिया का विलय कर लिया जो पहले यूक्रेन का हिस्सा हुआ करता था। हालांकि अभी भी इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं दी गई है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रूसी दावों का खंडन करते हुए कहा है कि ब्रिटिश जहाज एचएमएस डिफ़ेंडर पर रूसी मिलिट्री की तरफ से कोई हमला नहीं किया गया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एचएमएस डिफेंडर पर कोई चेतावनी शॉट नहीं दागा गया है। रॉयल नेवी जहाज अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार यूक्रेन की जल सीमा के अंदर से अपना संचालन कर रहा है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि रूसी मिलिट्री ब्लैक सी में अपना सैन्य अभ्यास कर रही थी और उन्होंने अपने सैन्य अभ्यास की सूचना सार्वजनिक नहीं की थी। साथ ही रक्षा मंत्रालय ने रूस के दावों से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि एचएमएस डिफेंडर पर कोई शॉट नहीं लगाया गया था और ना ही इसके रास्ते में कोई बम गिराए थे।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश जहाज पर मौजूद रहे बीबीसी के पत्रकार जोनाथन बील ने कहा कि रूसी सेना के द्वारा एचएमएस डिफ़ेंडर को परेशान किया गया था। जोनाथन के द्वारा जारी किए गए ऑडियो रिपोर्ट में विमानों की आवाज को साफ़ साफ़ सुना जा सकता है। जोनाथन ने बीबीसी के लिए लिखे रिपोर्ट में यह भी कहा है कि जहाज के रेडियो पर लगातार गंभीर चेतावनी जारी की गई थी।

रेडियो पर जारी की गई चेतावनी में कहा गया था कि अगर आपने अपना रास्ता नहीं बदला तो आपके ऊपर हमला कर दिए जाएगा। समुद्री इलाके में गोलीबारी की आवाज भी काफी दूर से सुनाई दे रही थी लेकिन वो हमारी पहुंच से दूर थी। अब इस पूरे मामले में रूस ने मॉस्को में ब्रितानी दूतावास के रक्षा प्रमुख को समन जारी किया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =