वैश्विक

Ukraine पर रूसी सैन्य कार्रवाई के निरंतर खतरे को देखते हुए यूएस ने राजनयिकों के परिवारों को Kyiv से बुलाया वापस

Ukraine मुद्दे पर रूस और अमेरिका के बीच बढ़ते हुए विवाद और यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई के निरंतर खतरे को देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने राजनयिक परिवारों को कीव से बाहर जाने का आदेश दिया है. अमेरिकी सरकार का मानना है कि रूस के नियंत्रण वाले क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन में स्थिति काफी बिगड़ सकती है.

गौरतलब है कि यूएस ने Ukraine जाने वाले यात्रियों के लिए एक ट्रैवेल एडवाइजरी भी जारी की है. इस एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वह Ukraine की यात्रा करने से बचें क्योंकि वहां पर कोविड और रूस द्वारा संभावित सैन्य हमलों का अंदेशा है. वहीं उन्होंने  क्रीमिया, डोनेट्स्क और लुहान्स्क को अधिर खतरे वाला इलाका बताया  है.

 ‘स्वैच्छिक’ प्रस्थान की अनुमति 

वहीं वाशिंगटन ने अपने गैर जरूरी दूतावास कर्मचारियों को कीव Ukraine  से ‘स्वैच्छिक’ प्रस्थान की अनुमति दी है और पूर्वी यूरोपीय देश में अमेरिकी नागरिकों से भी अभी वहां से जल्द से जल्द प्रस्थान करने पर विचार करने का आग्रह किया है. इसके पीछे अमेरिका का तर्क है कि यह मास्को द्वारा किसी भी संभावित घुसपैठ के बाद उन्हें निकालने की स्थिति में नहीं होगा. 

उल्लेखनीय है कि इन सभी विवादों के बीच ब्रिटिश विदेश विभाग ने एक इस संबंध में एक बयान जारी करके माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया था. उन्होंने दावा किया कि क्रेमलिन यूक्रेन Ukraine  में रूस समर्थक नेता को  सत्ता में बिठाने की योजना बना रहा है. 

Ukraine में रूस समर्थक नेता को बिठाना चाहती है क्रेमलिन-ब्रिटेन

उन्होंने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में दावा किया कि उनके पास ऐसी जानकारी है जो इस तरफ इशारा करती है कि रूसी सरकार कीव से यूक्रेन में एक रूसी समर्थक नेता को सत्ता में बिठाने की लिये साजिश रच रही है. वह ऐसे नेता को सत्ता में बिठाने पर काम कर रही है जो रूस के यूक्रेन पर आक्रमण कर कब्जा करने का समर्थन करे. ब्रिटिश विदेश विभाग का आरोप है कि यूक्रेन Ukraine के ही पूर्व सांसद येवेन मुरायेव को रूस इस मामले में अपना संभावित उम्मीदवार मान रहा है.

https://twitter.com/MoD_Estonia/status/1484557219224080384?s=20

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =