वैश्विक

अकाली नेता ने कहा कि Sidhu अनियंत्रित मिसाइल है जो किधर भी जा सकती है

Sidhu ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को आड़े हाथ लेते हुए एक तरह से सपाट लहजे में धमकी भी दी है। नवजोत का कहना है कि वो उन्हें बर्बाद किए बगैर चैन नहीं लेने जा रहे।दरअसल, सुखबीर ने नवजोत सिद्धू को मिसगाइडेड मिसाइल बताकर तंज कसा था। अकाली नेता ने कहा कि सिद्धू अनियंत्रित मिसाइल है जो किधर भी जा सकती है।

यहां तक कि वो खुद को भी निशाना बना सकते हैं। पंजाब को ऐसे शख्स की जरूरत नहीं है जो अभिनय में माहिर हो। सूबे को ऐसा नेता चाहिए जो विकास के बारे में सोच सके। ध्यान रहे कि सिद्धू पहले बीजेपी में थे और अकाली के साथ पार्टी का गठजोड़ था, लेकिन फिर उन्होंने बीजेपी से किनारा कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

अब सिद्धू के निशाने पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चल रहे हैं। दोनों की तनातनी जगजाहिर हो चुकी है। यहां तक कि गांधी परिवार को उनके बीच सुलह कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। कभी सिद्धू नहीं मानते तो कुछ मामलों में अमरिंदर आलाकमान से अलग राय रखते हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस की लड़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

अकाली नेता के कटाक्ष पर सिद्धू ने पलटवार करते हुए कहा कि वो गाइडेड मिसाइल हैं, जिसके निशाने पर बादल परिवार है। उनका कहना था कि जब तक पंजाब को बर्बादी कर बने बादलों के सुख विलाओं को वो पब्लिक स्कूल और पब्लिक हॉस्पिटल में तब्दील नहीं करा देते तब तक उन्हें चैन नहीं मिलने वाला है।

गौरतलब है कि सिद्धू ने आज पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस बात की जानकारी खुद सिद्धू ने ट्वीट कर दी। उन्होंने मुलाकात की फोटो ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा से आज लंबी मीटिंग हुई। सूत्रों का कहना है कि पहले सिद्धू की प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके घर पर मुलाकात हुई। इसके बाद कांग्रेस में चल रहे विवाद पर राहुल से बातचीत की। हालांकि, इस बात की कोई खबर नहीं है कि मीटिंग का परिणाम क्या रहा। सिद्धू की नाराजगी दूर हुई या फिर वो पहले जैसे तेवर अख्तियार किए हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 14 =