Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

धर्मनगरी Khatauli में चतुर्थ पट्टाचार्य 108 सुनील सागर जी महाराज ससंघ-35 पिच्छी का हुआ मंगल प्रवेश

Khatauliमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar)धर्मनगरी खतौली के मुनि भक्तों ने जैन धर्म के जय घोष के साथ आचार्य सुनील सागर जी महाराज की मंगल आगवानी कराई। महाराज श्री दिल्ली में चातुर्मास समाप्त करने के पश्चात बड़ौत सरधना व सलावा में धर्म की शिक्षाओ का प्रचार प्रसार करते हुए आ रहे हैं।

महाराज श्री ने धर्मनगरी खतौली में सलावा से पद विहार करते हुए मंगल प्रवेश किया। गंगा नहर के निकट मुनि संध की मंगल आगवानी के लिए भक्तगण एकत्रित हुए। श्रद्धालु आचार्य संघ के जयकारे लगा रहे थे । चेलना मंच की महिला शक्ति ने पीत वस्त्रों में मंगल कलश के साथ भक्ति की। कार्यक्रम संयोजन रामकुमार जैन सुशील मंडी संजय दादरी अरुण नंगली ने किया।

मार्गदर्शन सकल जैन समाज तथा वर्षा योग समिति ने किया। बैंड के कलाकार मधुर भक्ति भजन कर रहे थे। भक्त गण भक्ति नृत्य कर रहे थे।आचार्य सुनील सागर महाराज के संघ में लगभग ३५ साधु तथा साध्वी है। मुनि संघ ने नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए कुन्द कुन्द जैन पब्लिक स्कूल में प्रवेश किया ।मंगल आरती तथा पाद प्रक्षालन किया गया । नगर में भक्तों में अपूर्व उत्साह देखा गया।

कुन्द कुन्द जैन पब्लिक स्कूल में धर्म सभा आयोजित हुई। धर्म संदेश के माध्यम से आचार्य श्री ने अपनी पीयूष वाणी में बताया इच्छाओं पर नियंत्रण करने वाला शांति पूर्वक जीवन व्यतीत करता है।

मनुष्य दर्शन ज्ञान एवं चरित्र के माध्यम से अपना जीवन सफल बना सकता है ।मनुष्य का व्यव्हार ही उसकी पहचान है। व्यवहार में वात्सल्य भाव धारण करना हे। इंसान की पर्याय पाकर भवभव के भ्रमण को मिटाना है। तीर्थों के संरक्षण के प्रति हमें समर्पित रहना होगा।

समाज कोसंगठितक्ष तथा एकजुट करना है। इस अवसर पर डा.ज्योति जैन गीता प्रीति दादरी अंजना अंजू नंगली रजनी नमिता सविता सारिका मोनिका अलका प्रियंका प्रवक्ता बबीता निधि मीनू ममता पारुल पिंकी सर्वेश दीपाली संगीता उर्वशी वर्षा काजल अंजलि अनीता नैना शिखा रितु साधना सरिता शशि दीप्ति कुमकुम पूनम मधु अर्चना सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन सुशील मंडी तथा संजय दादरी ने किया।चित्र अनावरण प्रदीप टिकरी ने किया। दीप प्रज्जवलन राकेश बजाज ने किया। भोजन आतिथ्य सुनील टिकरी का रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 16 =