उत्तर प्रदेश

बरेली में कथित लव जिहाद का मामला: बीजेपी ने उठाई कानून बनाने की मांग तो विपक्ष ने पूंछा ये सवाल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में कथित लव जिहाद (Love Jehad) का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है. जहां पुलिस (Police) ने थाने में तोड़फोड़ और लाठीचार्ज के मामले में छह नामजद लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी है.

वहीं इस घटना पर विपक्ष को बैठे बैठाए कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी मिल गया. विपक्ष ने हिंदू संगठनों के प्रदर्शन पर योगी सरकार से सवाल पूछा है. दूसरी तरफ बरेली के बीजेपी नेता लव जिहाद को लेकर अपनी सरकार से कानून बनाने की मांग कर रहे है.

बरेली में बिलाल नामक युवक के द्वारा हिन्दू सम्प्रदाय की लड़की के साथ ले जाने के मामले में नये नये घटनाक्रम सामने आ रहे हैं.बीते दिनों किला थाना में हुऐ बवाल के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस ने मौके से मिली वीडियो के आधार पर अपनी जांच का दायरा बड़ा दिया है. गौरतलब है कि बरेली के किला थाना क्षेत्र के एक लड़के बिलाल द्वारा हिन्दू सम्प्रदाय की लड़की ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है.

मुकदमे के बाद बिलाल की लाल टीका और चंदन तिलक लगाये तस्वीरे सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया था, जो उग्र हो गया. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है.

एसएसपी रोहित सजवाण ने कहा कि किला थाना क्षेत्र की घटना के मामले में 6 लोगों के खिलाफ धारा 147 , 332, के साथ कई गंभीर धारों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में कई अन्य लोगों पर भी कार्यवाही की जा सकती है.वहीं बीजेपी विधायकों और नेताओं की मौजूदगी में हुए इस बवाल पर विपक्ष को भी नया मुद्दा मिल गया है.

विपक्ष ने बिलाल के दोषी होने पर उंसके खिलाफ कार्यवाई की बात के साथ ही योगी सरकार से भी सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या मुख्यमंत्री बीजेपी के नेताओ से भी सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई करेगी

और इनके भी पोस्टर चौराहों पर लगाएगी.उधर पुलिस की कार्यवाई और विपक्ष के सवालों के बीच बीजेपी के महानगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए उनसे मांग की है कि हिन्दू बेटियों की रक्षा के लिए लव जिहाद पर कानून बनाया जाये, ताकि उनकी जिंदगी बर्बाद होने से बच सके.

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =