संपादकीय विशेष

मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित वेस्ट यूपी के 5 जिलों में छापों से मचा हडकंप, 1500 करोड के घोटाले का मामला

उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए बाइक बोट घोटाले में दिन-ब-दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को मेरठ जोन के 5 जिलों में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी में मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और बागपत को मिलाकर कुल 178 बाइक्स बरामद की गईं। ये सभी बाइक्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स के नाम पर रजिस्टर्ड हैं।

ईओडब्ल्यू की मेरठ सेक्टर की 5 टीमों ने एक साथ पांच जिलों में छापेमारी की। इस छापेमारी में भारी मात्रा में गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स के नाम पर रजिस्टर बाइक बरामद की गईं।

मुजफ्फरनगर से 50, गाजियाबाद से 72, हापुड़ से 22, मेरठ से 21 और बागपत से कुल 13 बाइक बरामद की गई हैं। 1500 करोड़ रुपये से अधिक के इस बाइक बोट घोटाले की जांच अब सीबीआई के हाथ में है। कंपनी का मालिक संजय भाटी से प्रभावित होकर कई अन्य लोगों ने भी ऐसी कंपनी बनाकर फ्रॉड किया।

इनमें से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 3 से अधिक कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इनके निवेशक अपनी रकम वापस पाने के लिए थानों के चक्कर काट रहे हैं। कहा जा रहा है कि मामला सीबीआई के पास जाने के बाद अब इस केस में कई अन्य बड़े चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं।

साल 1998 में काशीपुर से कैमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर चुके संजय ने जनवरी 2010 में गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी खोली थी।

वर्ष 2017 में बाइक बोट के नाम से स्कीम शुरू की। इसमें एक बाइक पर 62100 रुपये निवेश करने पर एक साल में 1 लाख 17 हजार 180 रुपये मासिक किस्तों में लौटाए जाने की योजना थी।

बाइक बोट स्कीम लॉन्च होने के कुछ ही दिनों में यूपी के अलग-अलग जिलों से होती हुई राजस्थान, गुड़गांव, रोहतक, पानीपत, पंजाब, मध्य प्रदेश, इंदौर, महाराष्ट्र और उत्तराखंड तक फैल गई।

इस कंपनी में 2 लाख 25 हजार से अधिक निवेशक फंसे हुए हैं। अब तक 1500 करोड़ रुपये से अधिक का फ्रॉड सामने आ चुका है। फिलहाल इसकी जांच एसआईटी कर रही थी। अब सीबीआई मामले को अपने हाथ में लेगी।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =