Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने सिलेण्डर फैक्ट्री का निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थानो का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कोरोना/लॉक डाउन के दृष्टिगत उद्योगो के संचालन की कि गई अनुमति के उपरान्त आज दोपहर जानसठ रोड स्थित रघुपति सिलैन्डर्स प्रा.लि. नामक सिलेण्डर फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सिलैण्डर फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुऐ कहा कि सोशल डिस्टैंसिग का पालन कराया जाए, श्रमिको/कामगारो को मॉस्क का पालन कराया जाये। उन्होने कहा कि श्रमिकों के लिए सैनेटाईजेशन की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए।

फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मानको का पूर्ण रूप से पालन कराने के निर्देशित किया। फैक्ट्री का निरीक्षण करने के पश्चात मीरापुर क्षेत्र के गांव सम्भलहेडा पहुंची जिलाधिकारी ने सम्भलहेडा मे चल रहे मनरेगा कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मनरेगा अर्न्तगत इस आपदा के समय में मांग के आधार पर नये जॉबकार्ड बनाकर कार्य उपलब्ध कराये जाने की बात कही। मनरेगा कार्यो के निरीक्षण के पश्चात सम्भलहेडा स्थित स्वयं सहायता समूह केन्द्र पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने समूह केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह के सदस्यो ने बताया कि उनके द्वारा मास्क, हैण्ड सैनीटाईजर आदि बनाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी द्वारा समूहो को अधिक से अधिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया उनके उत्पाद की बिक्री कराने का भी आश्वासन दिया। जिससे की स्वयं सहायता समूह आर्थिक रूप से सुदृढ हो सके। इस दौरान एसडीएम जानसठ, सीओ जानसठ शकील अहमद, इंस्पैक्टर मीरापुर एच.एन.सिह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − two =