Ambedkarnagar के बेवाना थाना क्षेत्र में चाऊमीन खाने के बाद 6 लोगों की हालत बिगड़ी
Ambedkarnagar जिले के बेवाना थाना क्षेत्र में चाऊमीन खाने से एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ितों का इलाज कर रहे जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अब सभी की हालत लगभग सामान्य है और वह खतरे से बाहर आ चुके हैं।
मामला बेवाना थाना क्षेत्र के नोगवा गांव का बताया जा रहा है । परिवार में किसी कार्यक्रम के आयोजन पर किसी दुकान से सोमवार की शाम चाऊमीन मंगाई गई थी जिसे परिवार के सदस्यों ने चाव से खाया। चाऊमीन खाने के कुछ ही देर बाद कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी जिसका पहले तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
बीमार लोगों में मीरा 32 पत्नी वीरेंद्र, इंद्रावती 50 पत्नी राम जस, निर्मला 50 पत्नी रतीपल, अंजली 11,अंशिका 09 व संजली 12 पुत्री राजकुमार शामिल हैं। जिला अस्पताल में भर्ती मीरा ने बताया कि उन सबने एक साथ चाउमीन खाई थी जिसके कुछ देर बाद ही पेट मे दर्द शुरू हो गया।
