उत्तर प्रदेश

Moradabad : घर के एक कमरे से भारी मात्रा में देसी शराब बनाने का सामान बरामद

Moradabad में पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में देसी शराब बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने शराब बनाने का सामान ज़ब्त कर मौके पर मिलीं दोनों महिलाओ को हिरसत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनके बाक़ी फ़रार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

मुरादाबाद के गलशहीद थाना इलाके के असालतपुरा में आज आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापामारी की कार्यवाही की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान सायमा व शादमा नाम की दो महिलाओं को हिरासत में लेकर जब पूछताछ कर उनके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके घर के एक कमरे से भारी मात्रा में देसी शराब बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने शराब बनाने का सामान ज़ब्त कर दोनों महिलाओ को हिरसत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनके बाक़ी फ़रार साथियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

बता दें कि मुरादाबाद आबकारी विभाग को काफ़ी समय से सूचना मिल रही थी कि थाना गलशहीद इलाके के असालतपूरा इलाके में देसी कच्ची शराब अलग अलग नामो से बनाकर बेची जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने थाना गलशहीद पुलिस के साथ मिलकर आज उस्मान क़ुरैशी के घर छापा मारा। छापे में पुलिस को शादमा व सायमा नाम की दो महिलाएं मिलीं। पुलिस ने पूछताछ के बाद घर की तलाशी ली तो पुलिस को 27 हज़ार शराब के पव्वा पैक करने वाले प्रिंट ढक्कन, 56 लीटर स्प्रिट बरमाद हुए। वहीं हज़ारों की तादात में रैपर, 96 पव्वा, 59 नक़ली कोड स्टिकर सहित काफ़ी सामान बरमाद किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + seventeen =