सभासदों ने की पालिका के सक्षम अधिकारियो को निर्देश देने की मांग
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका सभासदो ने नगर के विकास हित में सोशल डिस्टेंसंग के आधार पर नगर पालिका परिषद, मु.नगर का वार्षिक बजट एवं आवश्यक प्रस्ताव की बैठक पारदर्शिता से एवं वीडियो कालिंग के माध्यम से कराये जाने हेतु पालिका के सक्षम अधिकारियो को निर्देश देने की मांग की।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि वर्तमान मे कोरोना वायरस माहमारी वैश्विक स्तर पर चल रही है।
पूरे देश के साथ अपना जनपद भी अछूता नही है। प्रधानमन्त्री के आदेश पर पूरे देश मे लॉक डाउन चल रहा है। लॉक डाउन मे जनता से बचाव हेतु भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा गाइड नियत कर रखी है, जिससे माहमारी की जंग से देश जीत सके। गाइड लाइन के अनुसार सभी समारोह पर भी पूर्ण रूप से पाबन्दी है
तथा 20 व्यक्तियो से अधिक व्यक्ति किसी मृत्यु तक में भी एकत्रित कानूनन पाबन्दी की हुई है। बोर्ड मे वर्तमान मे पालिकाध्यक्ष सहित पदेन सदस्यगण तथा सभासद का कुल 52 व्यक्तियो का बोर्ड गठित है। ज्ञापन मे बताया गया कि पिछले काफी समय से बोर्ड बैठक आहूत नही हुई है। इस कारण नगर विकास के कार्य बाधित एवं प्रभावित होना स्वभाविक है।
साथ ही वित्तिय वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट भी अभी तक बोर्ड द्वारा पारित नही हुआ है। सभासदो का कहना है कि बोर्ड बैठक ना हो पाने के कारण उनके क्षेत्र मे छोटे-छोटे जनहित के कार्य जैसे सफाई, बिजली, मरम्मत, तार, स्वीच, ड्राईवर पाईप लाईन के लीकेेज, हैण्डपम्प मरम्मत आदि कार्य नही हो पा रहे हैं।
सभासदो का आरोप है कि पालिका कर्मचारी बोर्ड बैठक ना हो पाने का हवाला देकर टाल जाते हैं। ज्ञापन सौपने वालो मे नई मन्डी पटेल नगर से सभासद विकल्प जैन, कच्ची सडक सभासद पूनम शर्मा, अरविन्द धनगर आदि सभासदगण मौजूद रहे।

