Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खाली प्लॉट मे पडा मिला युवक का शव, शिनाख्त महमूदनगर निवासी युवक आसिफ के रूप मे

मुजफ्फरनगर। खाली प्लॉट मे युवक का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर आज दोपहर के वक्त उस समय लोगो मे कौतूहल मच गया कि जब स्थानीय निवासियो ने देखा कि मिमलाना रोड पर सम्राट इंटर कॉलेज के समीप खाली पडे एक प्लॉट मे किसी अज्ञात युवक का शव पडा हुआ है। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

युवक का शव मिलने की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान मय फौर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए।

वहीं दूसरी और एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा सीओ सिटी भी मामला संज्ञान मे आते ही मिमलाना रोड पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त थाना सिविल लाईन क्षेत्र के महमूदनगर निवासी युवक आसिफ पुत्र नसीम के रूप मे हुई।

पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस मामले से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई।

रोते-बिलखते परिजन व पडौसी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =