Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत सफाई अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत एक और जहां प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं।

वहीं दूसरी और पालिका प्रशासन द्वारा भी कोरोना संक्रमण के मददेनजर पावर स्प्रे एवं सफाई अभियान चलाया गया है। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशो के चलते नगर मे पावर स्प्रेसैनीटाइजर के साथ-साथ नगर के कई स्थानों पर नालो की नाला टीम तथा रोबोट एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से मुख्य सफाई निरीक्षक राजीव कुमार एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक के पर्यवेक्षण में युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान चलाया गया।

इसमें रुड़की रोड का मुख्य नाला, सर्कुलर रोड, गाजावाली के पास नाला तथा मल्लूपूरा मेन रोड के नालो की सफाई कराई गई।

इसके अतिरिक्त मोहल्ला लद्दावाला में यूपी जल निगम के द्वारा बनाए गए नाले में पानी अवरुद्ध होने से जल भराव की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई थी उसे बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाते हुए सुचारु कराया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =