आर्य समाज शहर के प्रधान ने फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग की
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज शहर के प्रधान ने एसएसपी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले मे जांच पडताल कराकर मुकदमा निरस्त कराने की मांग की है।
मूलरूप से चरथावल क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दूधली निवासी तथा हाल निवासी आर्य समाज शहर मु.नगर मुकेश आर्य पुत्र राजबीर सिह ने अपने परिजनो के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वह आर्य समाज शहर का निर्वाचित प्रधान है।
उसका आरोप है कि ओमपाल द्वारा एक मुकदमा थाना सिविल लाईन पर न्यायालय के आदेशानुसार सिविल लाईन थाने मे दर्ज हुआ है। इस सम्बन्ध मे प्रार्थी अवगत कराता है कि आर्य समाज शहर की कमेटी का निर्वाचन निष्पक्ष व पारदर्शी पवन कुमार प्रबन्धक कार्य कन्या इण्टर कॉलेज नजीबाबाद जिला बिजनौर द्वारा कराया गया।
जिसकी आपत्ति का कानूनी अधिकार कार्यकारिणी के सदस्यो के पास होता है जिसकी सुनवाई देवेन्द्रपाल द्वारा कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसायटीज एवं चिटस लखनउ मण्डल लखनउ द्वारा दिनांक 2 नवम्बर 2019 को आदेश मा.कोर्ट के अनुपालन मे किया गया।
मुकेश आर्य का आरोप है कि ओमपाल तथा कथित पुरोहित को कार्यकारिणी के कार्यो मे किसी भी तरह का व्यवधान करने का अधिकार प्राप्त नही है।
न ही किसी मुकदमाआि करने का यदि निर्वाचन मे कोई शिकायती पदाधिकारी को अनेक मौके दिए गए उनके द्वारा कोई पक्ष नही रखा गया। मुकेश आर्य का कहना है कि ओमपाल सुशीला शुभम पर थाना सिविल लाईन पर फर्जी कागज अभिलेख तैयार करने मे थाना सिविल लाईन मे 11 जून 2020 की घटना पर ओमपाल,योगेन्द्र,अशोक व दो अज्ञात लोगो पर न्यायालय के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज है।
मुकेश आर्य का आरोप है कि वे लोग कानूनी कार्यवाही से बच कर उच्च अधिकारी को गुमराह कर कार्यकारिणी पर दबाव बना रहा है। मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

