उत्तर प्रदेश

वैक्सीन लगवाने आये मूक-बधिर की आशा ने करा दी नसबन्दी

थाना अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम वशुनपुरम निवासी 45 वर्षीय मूक-बधिर युवक ध्रुव कुमार की क्षेत्रीय आशा नीलम देवी ने गांव से वैक्सीन लगवाने के लिए जिला महिला चिकित्सालय लाकर वैक्सीन लगवाने के स्थान पर उसकी नसबन्दी करा दी। इसके बाद से मूक-बधिर युवक लापता हैं।

पीड़ित युवक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि मेरे भाई को आशा नीलम देवी घर से वैक्सीन लगवाने की बात कहकर महिला चिकित्सालय ले गयी और वहां उसकी बिना बताये नसबन्दी करा दी।

प्रभारी निरीक्षक अवागढ़ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव विशनपुर निवासी अशोक कुमार ने थाने में एक तहरीर दी है, जिसमें उसने आशा पर आरोप लगाया है कि उसने उनके भाई ध्रुव को वैक्सीन लगवाने की बात कहकर अस्पताल ले गयी और उसकी नसबन्दी करा दी। उन्होंने उसे साढे तीन हजार रुपये देने का लालच भी दिया था। मेरे भाई की शादी भी नहीं हुई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि उक्त प्रकरण की हमने एसीएमओ सुथीर मोहन से जांच करा ली है, टीम उसके गांव गयी थी। वहां पीड़ित से मुलाकात नहीं हुई है। पूरे घटना क्रम में आशा की कोई गलती नहीं है युवक की भाभी ने आशा को मिस गाइड किया था और नसबन्दी कराने के लिए ले जाने को कहा था। उन्होंने युवक के तीन बच्चे भी बताये थे और यह भी बताया कि पत्नी इनके कोई काम न करने के कारण रूठकर चली गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 6 =