6 रेजिडेंट चिकित्सको के संक्रमित मिलने पर शुरू हुई कवायद-मैडीकल कॉलेज का हॉस्टल सील
नेशनल हाईवे-58 पर ग्राम बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 6 रेजिडेंट डाक्टरों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हॉस्टल के उस हिस्से को सील कर दिया गया है, जहां यह लोग रह रहे थे। इसके अलावा अन्य डाक्टरो को हॉस्टल भवन में ही क्वारंटाइन करने के साथ सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर मैडीकल कॉलेज के जो छह चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिले हैं उनकी कांटेक्ट चेन में आए अन्य चिकित्सकों का भी कोरोना जांच को सैंपल लिया जाएगा।
मुजफ्फरनगर में आज 106 सैंपल मिले।इनमें से 8 पॉजिटिव केस मिले, जिनमे 6 डॉक्टर बेगराजपुर मेडिकल हॉस्पिटल में तैनात थे।
लेकिन कोविड वार्ड में उनकी ड्यूटी नहीं थीं उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री रही होंगी। @DmMuzaffarnagar @jselvakumari का स्पष्टीकरण एवम संदेश। @CMOfficeUP @KapilDevBjp pic.twitter.com/Kny26pNykt— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 10, 2020
उनकी जांच रिपोर्ट आने तक वह सभी हॉस्टल में क्वारंटाइन रहेंगे। इसके बाद हॉस्टल को सेनिटाइज भी किया जाएगा। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में इस समय एमबीबीएस कर रहे सभी मेडिकल छात्रों को लॉक डाउन के बाद वापस घर भेज दिया गया था।
इस समय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में केवल वही डाक्टर हैं जो एमबीबीएस कर चुके हैं और यहां पर पीजी (स्पेशलाइजेशन) करने के लिए आए हुए हैं।
लगभग 70 से अधिक पीजी करने वाले रेजिडेंट डाक्टर इस समय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे बताए गए हैं। इनमें से कुछ डाक्टरों को दो दिन पूर्व बुखार व खांसी की शिकायत हुई।
इसी तरह के लक्षण कोरोना सक्रमित मरीजों को होते हैं। इनके सैंपल लिए गए तो इनमें से छह रेजिडेंट डाक्टर कोरोना सक्रमित मिले। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के जो छह रेजिडेंट डाक्टर कोरोना पॉजिटिव आए हैं उनकी डयूटी कोविड अस्पताल में नही लगी है। कोविड अस्पताल पूरी तरह से सेफ है। उन्होंने कहा कि इन डाक्टरो को कोरोना संक्रमण कहीं बाहर से मिला हैं।
