फिल्मी चक्कर

The Kapil Sharma Show में लगेगा खलनायकों का मेला, मजेदार प्रोमो शेयर

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में इस हफ्ते नायक नहीं बल्कि शो में खलनायक नजर आने वाले हैं. जी हां…इंडस्ट्री के जाने माने विलेन इस हफ्ते कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे. इस स्पेशल एपिसोड का मजेदार प्रोमो भी शेयर कर दिया गया है

जिसमें The Kapil Sharma Show पर अभिनेता आशीष विद्यार्थी, यशपाल शर्मा, अभिमन्यु सिंह, मुकेश ऋषि, यशपाल शर्मा का स्वागत करते नजर आ रहे हैं. और फिर शुरू हो जाती है खलनायकों की खलनायकी. और इस खलनायकी के साथ ही सजती है कॉमेडी की महफिल. कैसे वो इस वीडियो में देखिए. 

वहीं सिर्फ विलेन ही नहीं इस हफ्ते शो में हंसी की महफिल तब भी खूब सजेगी जब कपिल शर्मा शो में पहुंचेगे तीन जिगरी यार. अनु कपूर, सतीश कौशिक और रूमी जाफरी शो में पहुंच मजेदार किस्सों से हंसा हंसाकर सभी को लोट पोट कर देंगे. 

जॉन अब्राहम एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ भी शो में इस वीकेंड नजर आएंगे. अपनी फिल्म अटैक को प्रमोट करने के लिए जॉन अब्राहम द कपिल शर्मा शो में पहुंचेंगे. फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज हो रही है वो भी सिनेमाघरों में जिसमें एक अनूठे किरदार में उन्हें देखना दिलचस्प होगा. क्योंकि वो पहली बार सुपर सोल्ज़र के रोल में दिखेंगे. शो के कई मजेदार प्रोमो सामने आ चुके हैं. 

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं. यही कारण है कि वो ज्यादा समय भुवनेश्वर में बिता रहे हैं और शो की शूटिंग करने के लिए मुंबई और ओडिशा के बीच भागदौड़ कर रहे हैं. इस फिल्म को एक्ट्रेस नंदिता दास बना रही हैं.   

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =