वैश्विक

Munger पुलिस बरियारपुर थाना के पुलिस जवानों ने ड्यूटी के दौरान जमकर ठुमके लगाए

Munger: जिला प्रशासन की ओर से आयोजित छठ पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवान ने जमकर ठुमके लगाए. सरकार ने आर्केस्ट्रा पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई थी लेकिन बावजूद इसके छठ पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा चोरी-छिपे जिले में कई जगहों पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया.

आर्केस्ट्रा से जुड़ा मामला Munger जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के खड़िया गांव में पेश आया. खड़िया गांव में छठ पूजा पर 31 अक्टूबर की रात कमेटी के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया. इस दौरान भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, मगर रात जैसे-जैसे बीतती गई, माहौल पूरा रंगीन हो गया.

 रात के 12 बजे तक भक्ति संगीत के साथ जागरण का कार्यक्रम हुआ. इसके बाद आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम शुरू हो गया, जिसमें बार बालाओं ने जमकर भोजपुरी गीतों पर ठुमके लगाए. इस दौरान मंच के समीप सुरक्षा में लगे बिहार पुलिस बरियारपुर थाना के पुलिस जवानों ने ड्यूटी के दौरान जमकर ठुमके लगाए.

इतना ही नहीं, पैसे भी उड़ाते नजर आए. जब इससे भी मन नहीं भरा तो मंच पर जैसे ही गीत ‘चली समियाना में आज तोहरा चलते गोली…’ बजता है, तभी पुलिस जवान मंच पर चढ़ अपनी सरकारी  लोडेड राइफल (SLR) चलाने के लिए तानने लगता है. इसी बीच मंच संचालनकर्ता उसे जबरदस्ती पकड़ता है.

वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस जवान शराब के नशे में है. इस सारे प्रकरण का किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह वीडियो खड़िया गांव का है और नाचने वाला जवान थाना का ही है. 

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link अरुण कुमार शर्मा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =