उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में सोनू-मोनू की बहन ने की फायरिंग , वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

सुल्तानपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग करती नजर आ रही है। इस महिला का नाम अर्चना सिंह बताया जा रहा है और वह नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भी हैं।अर्चना सिंह सुल्तानपुर के इसौली से पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू और यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह की बहन हैं।

अर्चना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार भी बताई जा रही हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद धनपतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 तारीख को दो वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक महिला जिनका नाम अर्चना सिंह है वह दो अलग-अलग असलहों से फायरिंग करती दिख रही हैं।

अर्चना सिंह धनपतंगज ब्लॉक के मायंग गांव की रहने वाली हैं। पूर्व विधायक स्वर्गीय इंद्रभद्र सिंह की बेटी और पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू की बहन हैं। वीडियो वायरल होने के बाद धनपतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो विधिक कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज ब्लॉक में स्थित मायंग गांव को पूरा जिला जानता है। ये गांव कई सालों से राजनीति का अखाड़ा है। यहां से पूर्व विधायक स्वर्गीय इंद्रभद्र सिंह ने राजनीति की शुरुआत की थी।

फिर उनके बड़े भाई जयभद्र सिंह सांसद बने। इंद्रभद्र सिंह की हत्या के बाद उनके दोनों बेटे चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू और यशभद्र सिंह उर्फ मोनू राजनीति में उतरे। सोनू सपा और बसपा से विधायक रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन मेनका गांधी से वह बहुत कम वोटों के अंतर से हार गए थे।

सुल्तानपुर जिले में इन दोनों भाईयों का दबदबा चलता है। ठेकेदारी से लेकर राजनीति तक में दोनों भाईयों का बर्चस्व है। यशभद्र सिंह उर्फ मोनू धनपतगंज ब्लॉक के प्रमुख भी रह चुके हैं। इस बार भी ब्लॉक प्रमुख पर उनकी प्रबल दाबेदारी है। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 13 =