Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने मास्क न लगाने वालों की क्लास ली

तितावी। पुलिस ने 59 घंटे के लॉकडाउन के पश्चात आज सुबह 7 बजे से लॉकडाउन खुलने पर लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ मोर्चा खोला।

थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वालो से उठक बैठक लगवाते हुए भविष्य मे मास्क लगाने की हिदायत दी।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने आज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने 59 घंटो का लॉकडाउन खुलते ही लापरवाह लोगो के चालान काटे। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बेवजह घूमने वाले लोगो को सख्त हिदायत दी और घर पर ही रहने की सलाह दी।

पुलिस ने बघरा के बाजार मे बिना मास्क वाले व्यक्तियो के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की इस सख्ती से बिना मास्क के एवं बेवजह बाजार मे घूमने वाले व्यक्तियो मे हडकम्प मचा रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 5 =