देश के मशहूर शायर राहत इन्दौरी का दुखद निधन
नयी दिल्ली- देश के मशहूर शायर राहत इन्दौरी का दुखद निधन हो गया है। वे कल कोरोना से संक्रमित हो गए थे। अभी 5.00 बजे उनका निधन हुआ है।
मध्य प्रदेश के इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे।
देश के मशहूर शायर डाक्टर राहत इंदौरी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। https://t.co/KnlffgUsgr
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 11, 2020
कल कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद उन्होंने ट्विटर पर खुद ये जानकारी दी थी और लिखा था कि घर वालों को फोन न करे, मेरी सेहत की जानकारी फेसबुक और ट्वीटर पर मिलती रहेगी।
दोपहर तक वे अस्पताल में भी ट्वीटर पर सक्रिय थे कि उनके इंतकाल की खबर आई। वे 70 साल के थे।
