Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सोलानी नदी का पानी पुल के ऊपर से उतरा

मुजफ्फरनगर। पहाडों पर बारिश के चलते शेरपुर में नदी में ज्यादा पानी आने से सोलानी नदी का पानी पुल के ऊपर से उतर रहा है ग्राम वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामला जनपद मुजफ्फरनगर की ग्राम पंचायत शेरपुर का है जहां ग्राम वासियों ने खुद नदी के ऊपर पुल बनाया था जो २ साल पहले टूट गया था।

उसके बाद ग्राम वासियों ने दोबारा से पुल बनाया जो आज नदी में ज्यादा पानी आने के कारण डूबता नजर आ रहा है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं नदी में पानी इतना ज्यादा आ गया है के पानी पुल के ऊपर से होकर गुजर रहा है

और ग्राम वासियों को पुल गिरने का डर सता रहा है। इस संबंध में ग्राम वासियों ने बताया ग्राम वासियों ने खुद ही है पुल बना रखा था जो आज नदी में ज्यादा पानी आने के कारण डूबता नजर आ रहा है

और पानी पुल के ऊपर से होकर गुजर रहा है जिसके कारण ग्राम वासियों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =